सरदारशहर: फोगा गांव में तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 1 मकान के शीशे टूटे और दरारें आईं, ग्रामीण हुए दहशत में
सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के कई गांवों में हुई शानदार बरसात ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं कुछ गांवों में भारी परेशानी भी आई। फोगा गांव में तो आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान के शीसे टूट गए और घर की छत पर दरारें आ गईं। इसके चलते गांव में अफरा-तफरी मच गई। फोगा गांव के निवासी जगदीश मेघवाल के घर पर शनिवार दोपहर 3 बजे के आसपास आकाशीय बिजली गिरी। गांव के मनोज पारीक ने