मोहनगढ़ क्षेत्र में शनिवार की बीती रात एवं सुबह से हुई तेज बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं शनिवार की सुबह आचार्य धाम गांव के तालाब की पाखी के ऊपर से पानी के तेज बहाव ने राहगीरो की मुश्किलें बढ़ा दी हैं साथ ही पानी के तेज बहाव में दो मवेशीयो के बह जाने का मामला सामने आया है।