सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने CMO दफ्तर का किया घेराव, अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने अवैध अस्पतालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला अध्यक्ष अमर त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का घेराव किया। संगठन ने सहगल हॉस्पिटल पर भ्रूण हत्या का मामला उठाया है।