घाटमपुर: नाबालिग भतीजी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
साढ़ में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।आरोपी को साढ़ दरगाही लाल नगर पुल से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे पकड़ा गया।यह घटना बीते सात मार्च को हुई थी।आरोपी जो किशोरी का पारिवारिक रिश्ते में चाचा लगता है,उसे घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी के परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी थी।