खुरई: देहात थाना क्षेत्र के सहोद्रा बाई राय वार्ड से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
Khurai, Sagar | Aug 13, 2025 बुधवार शाम लगभग 6 बजे सहोद्रा बाई राय वार्ड निवासी गौरा बाई अहिरवार ने देहात थाने में अपनी 18 वर्षीय बेटी कंचन की गुमशुदी का मामला दर्ज कराया, बताया कि मंगलवार की सुबह 9 बजे जब वह अपने बड़े लड़के का इलाज कराने अस्पताल गईं थी उस समय घर पर उसकी बड़ी लड़की पानी भर रही थी और छोटी बेटी कंचन घर पर थी जब घर लौटी तो कंचन घर पर नहीं थी, सभी जगह तालाशा लेकिन नहीं मिली