जगाधरी: कैल में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, डायल 112 की टीम ने अस्पताल में भर्ती कराकर बचाई जान
शनिवार को शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसके बाद डायल 112 की टीम जब मौके पर पहुंची तो वेट न कर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। समय से इलाज मिलने पर उसकी जान बच गई। संबंधित थाने को भी इसकी सूचना दे दी गई है ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।