खजुराहो से सतना की दिशा में सफर करने वाले यात्रियों के लिए सड़क का ये सफर अब मुश्किलों का दूसरा नाम बन गया है। पन्ना रूट पर चलने वाली निजी बसों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही। यात्रियों से पूरे किराए की वसूली तो सतना तक की जाती है, लेकिन उन्हें बीच रास्ते पन्ना में ही उतार दिया जाता है।