सिरोंज: ग्राम पंचायत इकलोद में बाहर शहरों से आए आदिवासियों ने शासकीय भूमि पर किया कब्ज़ा ,कोटवार ने एसडीएम को दी सूचना
Sironj, Vidisha | Jul 14, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इकलोद में बाहर शहरों से आए आदिवासियों ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर टपरे बना लिए और मकान बनाने की तैयारी में हैं।ग्रामीणों ने आदिवासियों से जाने को कहा तो उनसे बहस भी हुई।वहीं ग्राम के कोटवार ने एसडीएम को सूचना दी हे।एसडीएम ने कहा की जांच के बाद कार्रवाई होगी।