नीमच नगर: बच्चों से भरी स्कूल बस ने सिंगोली पटियाल मार्ग की पुलिया पार की, वीडियो वायरल
क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर रहे, बावजूद इसके नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र में एक निजी स्कूल बस ड्राइवर ने बच्चों की जान जोखिम में डालते हुए सिंगोली-पटियाल मार्ग की पुलिया पार करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन लोगों ने लापरवाही भरे इस कदम पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था।