मेरठ: कंकरखेडा क्षेत्र में दबंगों ने कांस्टेबल का फोड़ा सिर, बिजली बिल बकाए को लेकर कनेक्शन काटने गई टीम के साथ था पुलिसकर्मी
Meerut, Meerut | Feb 7, 2025 मेरठ में पुलिसकर्मी पर पिता, बेटे ने फरसे से हमला कर दिया। बाप, बेटे ने मिलकर पुलिसकर्मी राहुल कुमार के सिर पर वार किया। उसे फरसा मारा। इससे कांस्टेबल का सिर फूट गया और खून बह निकला। वहीं सूचना पर मौके पर पुलिस की और टीमें पहुंची। वहीं घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। टीम विधिक कार्यवाही कर रही है।