सूरजपुर: संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड रूम में रखें राजस्व व अन्य रिकॉर्ड को व्यवस्थित किये जायें। इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम में केवल अधिकृत कर्मचारी ही प्रवेश करे इस बात पर ध्यान देने के लिये कहा।