पीलीभीत: जगतपुर गांव के पास ट्रेन से कटकर दो गोवंश पशुओं की हुई मौत, एक घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर के पास में बताया जा रहा है कि मैलानी पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दो गोवंश पशुओं की कटकर मौत हो गई। तो वहीं एक पशु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना सेहरामऊ पुलिस ने घायल पशु का उपचार कराकर गौशाला भिजवा दिया और मृत पशुओं के शवों को पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी मे दफन कराया गया।