पीलीभीत: कबीरगंज गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर पोश दो घरों में लगी आग, सभी सामान जलकर हुआ राख
हजारा थाना क्षेत्र के गांव कबीरगंज में संदिग्ध परिस्थितियों दो छप्पर पोश घरों में आग लग गई। परिवार के लोगों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई है। घर जलने से दो परिवार वे घर हो गए और अचानक लगी आग से लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय सिख समुदाय के लोगों ने अपने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। पर जब तक घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया।