जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के जवाहरपुर चीनी मिल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर साइकिल सवार को कुचल दिया था। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। जिनको उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया है। व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है।