भरतपुर के सेवर थाना इलाके में दिन दहाड़े एक चार बाइक सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक से 50 हजार रुपए लूट लिए, जब युवक ने बदमाशों का विरोध किया तो, बदमाशों ने युवक पर सरिया से हमला कर दिया। घायल युवक ने बताया कि बदमाशों ने उसे कट्टे से गोली मारने की धमकी दी।