बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में नगर निगम ने ट्रैक निर्माण का कार्य किया पूरा, पूर्व मेयर रहे मौजूद
गांधी स्टेडियम में मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे नगर निगम द्वारा ट्रैक निर्माण का काम किया गया. इस दौरान पूर्व मेयर संजय कुमार मौजूद रहे. इस मौके पर पूर्व मेयर ने बताया कि सुबह के समय में बच्चों को दौड़ने में काफी परेशानी होती थी. उसको ध्यान में रखते हुए नगर निगम के आदेश पर ट्रैक निर्माण का काम किया गया है.