बिहिया: चोरी से बिजली जलाने के मामले में सात पर प्राथमिकी दर्ज
Behea, Bhojpur | Aug 11, 2024 चोरी से बिजली जलाने के मामले में सात पर प्राथमिकी दर्ज बिहिया. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बिहिया के अधिकारियों ने चोरी से बिजली जलाने वालों के खिलाफ प्रखंड के कौड़िया और अमेया गांव में छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी अभियान का नेतृत्व जेई उमाशंकर ने किया. छापेमारी में चोरी से बिजली जलाते हुए सात लोगों को पाया गया जिन पर लगभग 70 हजार रूपये जुर्माना लगाया गया है