चरखी दादरी: च.दादरी जिले की मंडियों में बाजरा की आवक जारी, सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से 640 किसान परेशान
चरखी दादरी जिले की मंडियों में बाजरा की आवक लगातार जारी है। शनिवार को 640 किसान 20 हजार क्विंटल बाजरा लेकर पहुंचे। वहीं, अभी तक दो लाख क्विंटल बाजरा की आवक हो चुकी है लेकिन खराब गुणवत्ता के कारण सरकारी खरीद में एक दाना भी नहीं खरीदा गया है। जिससे किसानों व आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान प्राइवेट खरीद में अपना बाजरा बेचने को मजबूर हैं ।