श्योपुर: श्योपुर सहित अंचल में झमाझम बारिश, किसानों में खुशी की लहर, बाज़ार में जलभराव
श्योपुर। शहर सहित अंचल भर में बुधवार को दोपहर 12 बजे अचानक घने बादलो के साथ तेज हवा चलने लगी और मूसलाधार बारिश होने लगी, इस दौरान जहां उमस भरी गर्मी से लोगो को राहत मिली तो वहीं किसानो में खुशी की लहर दौड गई क्योंकि वर्तमान में खरीफ फसलो में पर्याप्त नमी की आवश्यकता है जिसे बारिश पूरी करेगी। वही चूड़ी मार्केट, पुल दरवाजा क्षेत्र की दुकानों में पानी भर गया।