पानापुर: रसौली पश्चिम टोला निवासी की गोहाटी में कार दुर्घटना में मौत, परिवार में शोक
Panapur, Saran | Mar 18, 2025 पानापुर के रसौली पश्चिम टोला के एक युवक की असम में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उसके माता पिता गंभीर रूप से घायल बताए जाते है। रसौली पश्चिम टोला निवासी 30 वर्षीय हेमंत कुमार सिंह उर्फ भोला अपने पिता सुरेंद्र सिंह एवं मां के साथ अपने निजी चारपहिया वाहन से होली में घर आया था। मृतक के चाचा गोपाल सिंह ने मंगलवार की दोपहर 12 बजें जानकारी दी।