बहराइच: मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में जर्जर कॉलोनी ध्वस्त होगी, अवैध रूप से रह रहे लोगों पर होगी कार्रवाई
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत कल्पीपारा स्थित सिंचाई विभाग के ऑफिसर्स फील्ड हॉस्टल में जनपद सिंचाई बंधु की बैठक संपन्न हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआईओ ने गुरुवार शाम को बताया कि बैठक के दौरान मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी के जर्जर आवासों के ध्वस्तीकरण और अवैध रूप से रह रहे लोगों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।