बरौली: बरौली थाना पुलिस ने मारपीट मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया
बरौली थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व के मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आया वारंटी भड़कुइया गांव का राजेश प्रसाद बताया गया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दी।