निघासन: खैराहनी गांव के पास सड़क हादसे में घायल युवक की लखनऊ में हुई मौत के मामले में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
बीते 20 फरवरी 2025 को कोलवा फॉर्म गांव निवासी इंद्रजीत सिंह बाइक UP 31CD4506 पर सवार होकर बमनपुर से खैराहनी की तरफ जा रहे थे। खैराहनी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक UP BX 1102 ने टक्कर मार दी थी। सड़क हादसे में इंद्रजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गएथे। बीते 25 फरवरी 2025 को इंद्रजीत सिंह की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।