निघासन: बबुरी गांव में शादी समारोह में कपड़े दिलाने में टालमटोल करने पर पत्नी ने पति से नाराज होकर खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत
निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बबुरी गांव निवासी सोनी पत्नी अमर सिंह की रिश्तेदारी में एक शादी थी। शादी के लिए नए कपड़े दिलाने में टाल मटोल करने पर विवाहित सोनी ने अपने पति अमर सिंह से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई है।