करनाल: जिले में घटित अपराधों की समीक्षा व कानून एवं व्यवस्था के मद्देनज़र सेक्टर-12 में पुलिस अधीक्षक ने ली मीटिंग
Karnal, Karnal | Feb 11, 2024 जिला पुलिस अधीक्षक करनाल श्री शशांक कुमार सावन की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिले में घटित अपराधों की समीक्षा व कानून एवं व्यवस्था के मद्देनजर आयोजित की गई। इस बैठक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिले में घटित होने वाले विभिन्न प्रवृत्ति के अपराधों की रोकथाम के बारे में विस्तृत चर्चा की।