फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेतरपुर तेजासिंह निवासी युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेतरपुर तेजासिंह के रहने वाले शमशेर अली ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया उसका भतीजा एहसान अली पुत्र लियाकत अली मस्जिद से नमाज पढ़ कर घर वापस आ रहा था तभी रास्ते में रोक कर दबंग हसीर अहमद, आसिफ अहमद, सोहेल अहमद शकील अहमद ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया जिसमें पीड़ित का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया मुकदमा दर्ज