मंझनपुर: कर्नाटक के बेल्लूर शहर गया मवई गांव का युवक संदिग्ध दशा में हुआ लापता, अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
मवई गांव का युवक कर्नाटक के बेल्लूर शहर में संदिग्ध दशा में लापता हो गया। बेटे का हाल-पता नहीं मिलने पर परिजन परेशान हो गए। मददगार बने रिश्तेदारों से पता करने का प्रयास किया पर वह भी कुछ नहीं बता सके। आशंका है कि उसके बेटे को गायब कर दिया गया है। अदालत के आदेश पर महेवाघाट पुलिस ने आरोपित मददगारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।