मंझनपुर: ब्लाक कार्यालय कौशाम्बी में छुट्टा पशुओं समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने की मासिक बैठक
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक शनिवार को ब्लॉक कार्यालय कौशाम्बी में हुई। इस दौरान समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श किया। अंत में छुट्टा पशुओं समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष नमो मिश्र ने किया है।