महागामा: महागामा के शीतल गांव में दर्दनाक घटना, सड़क किनारे नवजात का शव देख लोगों की भर आईं आंखें
महागामा थाना क्षेत्र के शीतल गांव मुख्य सड़क के किनारे नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई सड़क किनारे नवजात का शव देखकर लोगों की आंखें नाम हो गई गुरुवार की सुबह-सुबह जब आसपास के लोग अपने रोजमर्रा के काम से सड़क से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक कपड़े में लिपटे नवजात पर पड़ी। पास जाकर देखा तो मासूम की सांस थम चुकी थी।