अजमेर: ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में नागौर जिला निवासी दो आरोपियों को अजमेर पुलिस ने किया गिरफ्तार, SP ने किया मामले का खुलासा
Ajmer, Ajmer | Jul 15, 2024 राजस्थान की अजमेर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी नागौर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों ही आरोपियों से मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों से नगदी सहित अन्य सामान बरामद किए हैं।।