मंडला: कबीर धर्मदास वंशावली मिशन ने देवघाट संगम में चलाया स्वच्छता अभियान, श्रद्धालुओं को फल वितरित किए
Mandla, Mandla | Nov 29, 2025 कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के द्वारा जिले के देवघाट संगम में शनिवार को दोपहर 12:00 बजे नर्मदा घाट में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। कबीर धर्मदास वंशावली के संस्थापक सदगुरु कबीर के 16 वे वंशाचार्य पंथ श्री हुजूर उदित मुनि नाम साहिब की दिशा निर्देशन में देवघाट संगम के नर्मदा तट पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।