चेनारी: चेनारी में छठ महापर्व की धूम, व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया, गूंज रहे छठ मईया के गीत
Chenari, Rohtas | Oct 27, 2025 चेनारी में छठ महापर्व की धूम, व्रतियों ने अस्तचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, गूंज रहा छठ मईया के गीत । लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा सोमवार को चेनारी प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। छठ व्रतियों द्वारा अस्तचलगामी भगवान भास्कर को चार दिवसीय छठ महापर्व के अनुष्ठान के तीसरे दिन सोमवार शाम को पहला अर्घ्य दिया गया है।