बिहारीगंज: भैया दूज: भाई-बहन के अटूट स्नेह का उत्सव
बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विधि-विधान से तिलक कर पूजा-अर्चना की। चंडिका स्थान मंदिर में महिलाओं ने रंगोली बनाई, कथा सुनी और परंपरागत रीति से पूजा संपन्न की।