कर्वी बांदा मुख्य मार्ग में भरतकूप के रौली कल्याणपुर के पास बीते गुरुवार की शाम 4 बजे ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार 55 वर्षीय बच्ची गिरी निवासी सीतापुर की मौत हो गई। मृतक भरतकूप से साइकिल से सीतापुर लौट रहे थे,तभी यह हादसा हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय मे पोस्टमार्टम कराया है।