आगरा: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर अराजकता पर अंकुश लगाने के लिए लोकल टूरिस्ट एसोसिएशन ने एसपी जीआरपी से की मुलाकात
Agra, Agra | Feb 16, 2024 आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बने प्रीपेड टैक्सी बूथ पर फैली अराजकता को रोकने के लिए शुक्रवार दोपहर को लोकल टूरिस्ट एसोसिएशन ने एसपी जीआरपी आदित्य लंगेह से मुलाकात की। एसोसिएशन के संरक्षक बृजेश पंडित ने टैक्सी बूथ की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की हैं। जिससे शहर की छवि पर्यटकों के सामने धूमिल न हो सके।