शाजापुर: शाजापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का पुतला फूंका, गंगा स्नान बयान पर विरोध
शाजापुर शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में मंगलवार शाम पांच बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे का पुतला दहन किया गया। खरगे ने गत दिवस महू में आयोजित रैली में गंगा स्नान महाकुंभ को लेकर टिप्पणी की थी। भाजपाईयों में इसे लेकर नाराजगी है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने के साथ पुतला दहन किया।