मुरैना नगर: दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप, पीड़िता माता-पिता के साथ एसपी ऑफिस पहुंची, ₹5 लाख की मांग और जान से मारने की धमकी
मुरैना में पीड़िता सोमवती माता-पिता के साथ आज दोपहर एसपी ऑफिस पहुंची और ससुराल पक्ष पर दहेज व मारपीट के आरोप लगाए। उसने बताया कि पति व ससुराल वाले 5 लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित करते हैं। जुलाई 2025 से वह मायके में रह रही है। 21 मार्च को आरोपी मायके पहुंचे और फिर धमकी दी।पहाड़गढ़ थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।