कस्बा फतेहाबाद में कड़ाके की सर्दी के बीच सोमवार रात होते ही कोहरे की चादर ढक गई इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। सड़कों से निकलने वाले वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। वहीं बाईपास की ओर से निकलने वाली बसें भी कस्बे में होकर निकली। कड़ाके की सर्दी के चलते लोग कुछ स्थानों पर अलाव तापते हुए भी देखे गए।