आमस: करमडीह पंचायत में विकास की खुली पोल, बभनडीह वार्ड-4 में नाली बनी नरक, सरकारी लापरवाही से बीमारियां फैलीं
करमडीह पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित बभनडीह गांव में सरकारी उदासीनता अब खुलकर सामने आ चुकी है। वर्षों से जाम पड़ी करीब 1000 मीटर लंबी नाली न केवल बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है, बल्कि यह नाली अब गांव के लिए बीमारी की फैक्ट्री बन चुकी है। नाली की नियमित सफाई न होने से पूरे इलाके में मच्छरों का आतंक फैल गया है। बुखार, त्वचा रोग और संक्रामक बीमारियां तेजी से