कानपुर: सीएसजेएमयू में छात्रा के साथ गैंग रेप के प्रयास में छात्रों पर की गई कड़ी कार्रवाई, महिला प्रोफेसर को सौंपी गई जांच
बुधवार 3:00 बजे कानपुर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि तीन छात्रों द्वारा छात्रा से अभद्रता करने के प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। घटना के समय के सारे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जांच चलने तक तीनों छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच कमेटी बनाई गई है जिसकी अध्यक्ष एक महिला प्रोफेसर को बनाया गया है