राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रविवार को सुबह 11 बजे पुलिस थाना पेटलावद द्वारा वंदे मातरम मैराथन दौड़ एवं सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम एसडीओपी अनुरुक्ति सबनानी एवं थाना प्रभारी निर्भय भूरिया के नेतृत्व में भव्य आयोजन किया गया।