रबी सीजन की बुवाई नजदीक होने के बावजूद अनुदानित दर पर मिलने वाले गेहूं बीज की कमी से किसानों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा। सुलतानगंज स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को बीज वितरण काउंटर पूरे दिन बंद रहा, जिसके कारण महिला किसानों सहित दर्जनों किसानों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। किसान सुबह से ही बीज लेने के लिए केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन काउंटर बंद देखकर उनक