भिवानी: भिवानी निजी स्कूल संचालक से खुद को पुलिस अधिकारी बताकर 13 लाख ठगे पुलिस ने किया मामला दर्ज
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव घुसकानी निवासी निजी स्कूल संचालक ने बताया कि फरवरी में बिजेंद्र नाम का आदमी स्कूल में आया, जिसने खुद को पुलिस विभाग का एसएचओ बताया था। उसने स्कूल स्कूल की गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद उसकी दो-चार बार फोन पर बिजेंद्र से बातचीत भी हुई। उसने कहा कि उसका प्रमोशन डीएसपी पद पर हो गया है।