भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ के निकट हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से कुचला एक युवक का शव पड़ा मिला। बरौर कस्बे के छोटे ने मृतक की पहचान अपने भाई महेंद्र 45 के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।