बरकट्ठा डिवाइन स्कूल में पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार बिमल एवं बरकट्ठा थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में डिवाइन स्कूल बरकट्ठा परिसर में रविवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। रविवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावक भी शामिल रहे।