विदिशा नगर: 25फरवरी को रामलीला मैदान पर CMकन्यादान योजना के सामूहिक विवाह-निकाह,शुक्रवार तक जनपद विदिशा मे 15,नपा मे 30आवेदन आए
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विदिशा जनपद पंचायत और विदिशा नगर पालिका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विवाह और निकाह 25 फरवरी को रामलीला मैदान पर कराए जाएंगे। शुक्रवार को जनपद सीईओ प्रमोद खरे ने बताया कि अब तक विदिशा जनपद कार्यालय में 15 और नगर पालिका कार्यालय 30 आवेदन आए हैं। नगरीय क्षेत्र में दो निकाह के भी आवेदन शामिल हैं।