कस्बा: मैट्रिक परीक्षा में जिला में तीसरे स्थान पर रहीं छात्रा को युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने किया सम्मानित
Kasba, Purnia | Apr 1, 2025 बिहार बोर्ड के 10वीं परीक्षा में कस्बा प्रखंड के सब्दलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 के शीशिया गांव के हाशमीन जहां ने 473 अंक लाकर जिला में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने गांव समेत जिला का नाम रोशन किया। उनकी इस सफलता पर मंगलवार दिन के करीब 12:00 बजे युवा राजा जिला अध्यक्ष नवीन यादव उनके घर पर पहुंचकर छात्र को सम्मानित किया।