नैनीताल निवासी आचार्य पंडित प्रकाश जोशी ने दीपावली की तिथि को लेकर असमंजस को दूर किया है। रविवार सात बजे उन्होंने बताया है कि 21 अक्टूबर की अमावस्या तिथि और प्रदोष काल लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे शुभ है। निर्णय सिन्धु ग्रंथ के अनुसार भी जब अमावस्या दो दिनों तक रहे, तो दूसरे दिन दीपावली मनाना श्रेष्ठ माना जाता है।