अनूपपुर: जमुना कालरी शासकीय स्कूल में प्रवेश उत्सव, नए वॉटर कूलर का लोकार्पण
जमुना कालरी स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रामअवध सिंह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक आमों द्वारा विद्यालय में नए वॉटर कूलर का भव्य लोकार्पण किया गया। यह वॉटर कूलर नगर पालिका एवं केंट के आरो सचिन जायसवाल द्वारा उपलब्ध कराया गया।