शेखपुरा: कोल्हाड़बीघा गांव में बदमाशों ने अकेली महिला से की मारपीट और लूटपाट, घायल महिला अस्पताल में भर्ती
जिले के कोल्हाड़ बीघा गांव में बदमाशों ने एक अकेली महिला के घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट की घटना रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास घटित हुई। पीड़ित महिला ने पुलिस पर शिकायत दर्ज करने में आनाकानी करने का आरोप लगाया।